सड़क दुर्घटनाओं सहित जिले में व्याप्त कई जन समस्याओं को लेकर 23 जुलाई को करेगी विशाल प्रदर्शन

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला प्रभारी कविता पांडे एवं सह प्रभार आदरणीय प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में समूचे मध्यप्रदेश में खाद की उपलब्धता में कमी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बढ़ता कारोबार, जर्जर सड़क, महंगी एवं बार बार गुल होती बिजली, गंदा पानी, दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ता टैक्स, सिंगरौली जिले की स्थानीय जन समस्याओं जैसे- प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण असमय हो रही मौत से बचाव के लिए वैकल्पिक सुविधाओं की मांग, कोल ट्रांसपोर्ट के लिए बाईपास की मांग, प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त भयंकर भ्रष्टाचार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में 23 जुलाई 2025, को दोपहर 03:00 बजे, राजीव चौक (माजन मोड़) से चलकर पदयात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय सिंगरौली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा l

उक्त कार्यक्रम में सिंगरौली जिले से कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवासरत प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, नगरीय निकाय के नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष एवं समस्त पार्षदगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गण, पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी गण, सभी बीएलए एवं बूथों के अध्यक्ष साथी सहित सिंगरौली आम जनमानस को भारी संख्या में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण विनम्र अपील करती है ताकि देश और प्रदेश में बैठी गूंगी बहरी एवं भ्रष्ट सरकार के कानों तक सिंगरौली के धरती से जहां इस निकम्मी सरकार ने अपने दीमक रूपी नुमाइंदों को चूसने के लिए छोड़ रखा है ऐसे में यहां के दुखियारे मजलूमों विस्थापितों गरीब किसान भाइयों बेरोजगारों का दर्द उनकी चीख पुकार एवं आवाज पहुंच सके l
सिंगरौली वासियों आप सबसे विनम्र अपील है कि आए हम सभी इस लड़ाई में साथ हो हमें अब मजबूर और मजलूम बनकर नहीं बल्कि मजबूत बन के इरादा मजबूत करके आवाज को इतना बुलंद करना है कि गूंगी बहरी सरकार के कानों के पर्दे फट जाए और हमारी मांग को पूरा करने पर मजबूर हो जाए l

*निवेदक:- जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर एवं ग्रामीण)

सिंगरौली/सीधी से बाबू श्री मान सिंह चंदेल की ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *