पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 81.260 लीटर अवैध शराब जप्त

जिला टीकमगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के उन्मूलन हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावशाली कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के क्रम में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर, अवैध मादक द्रव्यों के विरुद्ध त्वरित एवं ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए थे।

👉दिनांक 18 जुलाई 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एस.डी.ओ.पी. जतारा अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में, थाना दिगोड़ा प्रभारी उप निरीक्षक संदीप सोनी के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सुनियोजित कार्यवाही की गई।

🔸प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम सैराई स्थित आरोपी महेंद्र सिंह घोष के निवास पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मौके से देशी शराब के 307 क्वार्टर तथा 52 बीयर कैन (कुल शराब मात्रा 81.260 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹33,010/- आंकी गई है। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर, उसके विरुद्ध थाना दिगोड़ा में अपराध क्रमांक 211/2025 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

🔸कार्यवाही में सम्मिलित प्रमुख अधिकारीगण एवं स्टाफ:
उप निरीक्षक संदीप सोनी, थाना प्रभारी दिगोड़ा,सहायक उप निरीक्षक – कल्याण सिंह,प्रधान आरक्षक – आनंद सुड़ेले, विजय घोष, विकास रजक, अभय वर्मा,आरक्षक – राघवेन्द्र लोधी, शिवा चाहर, अंकित साहू, नीलू, रजित दांगी
आरक्षक चालक – कपिल शर्मा
महिला आरक्षक – कल्पना साहू

👉टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित यह अभियान निरंतर गतिशील है। जनसामान्य से अपील है कि नशीले पदार्थों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं तथा इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन हेतु संचालित अभियान में सहभागी बनें।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *