टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे आ गई है किसानों ने अभी तक अपनी फसल की बुबाई तक नही कर पाई है महज 20 प्रतिशत किसानों ने ही बुबाई कर पाई है परंतु उनकी भी फसल खराब हो चुकी है आज किसान बेबस है। किसानों की सुध लेने भारतीय किसान संघ उनके बीच जाकर उन्हे सांत्वना दे रहा है दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने कहा कि हमने अपने जिलाध्यक्ष से आग्रह किया कि आप आकर यथास्थिति को देखे व तहसील अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को खेतो पर ले जाकर कर किसानों की पीड़ा को बताया बजरंगगढ़ ग्राम समिति अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार ने कहा कि हमारा सहारा सिर्फ भारतीय किसान संघ है और जिलाध्यक्ष जी इस बावत जरूर हमारी मदद करेंगे, ग्राम माते का खिरक बिलगांय में जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष ने कहा कि भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के साथ खड़ा है इसलिए हमनें अपने जिलाध्यक्ष को बुलाया। आज किसान अपने आप को बिल्कुल भी अकेला न समझे। सभी किसानों को साहस बंधाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में भारतीय किसान संघ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा व आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी। जिला मंत्री ने कहा कि हम आपके साथ हमेशा हर परेशानी में खड़े है। इसके बाद तहसील मंत्री केशवदास कुशवाहा के आग्रह पर मोहनगढ़ तहसील के ग्राम नादिया गये जहां ग्राम समिति सदस्य बाबूलाल लोधी व ग्राम समिति अध्यक्ष बृजकिशोर रिछारिया ने कहा कि हमारे यहां केवल दस प्रतिशत बुआई हो पाई है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने आदिवासी बहुल ग्राम विजरावन व मिणोरा में किसानों से हाल जाना जिस पर जिला कार्यकारिणी सदस्य करिया आदिवासी व ग्राम समिति सदस्य शिवदयाल अहिरवार ने बताया कि हमारे यहां बिल्कुल भी बुबाई नही हो सकी है हमारे गांव में बारिश में भी पीने के लिए पानी नही मिलता, रोड भी नही है व बारिश में कई मकान भी टूट गये है। हमारा सहारा आप ही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम आपके साथ है सरकार आदिवासियों के लिए बहुत योजनाएं लाती है । हम शासन प्रशासन तक आपकी समस्याओ को लेकर जरूर जाएंगे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
