पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या तथा एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय अपहृत बालक को 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।
👉दिनांक 09 जुलाई 2025 को फरियादी ने थाना कोतवाली टीकमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 15 वर्षीय पुत्र दिनांक 08 जुलाई 2025 को सुबह 08:00 बजे स्कूल पढ़ने के लिए गया था, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश की गई, किंतु कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई।
👉 प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और थाना प्रभारी कोतवाली उपेन्द्र छारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
🔸उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सुराग लगाकर 15 वर्षीय अपहृत बालक को केवल 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया। बालक को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔸इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी, सहायक उप निरीक्षक मोहन पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनीष भदौरिया, प्रधान आरक्षक धर्मदास एवं आरक्षक शैलेन्द्र रावत की प्रमुख भूमिका रही।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ है।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
