पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मङलोई के निर्देशन में देहात पुलिस द्वारा 03 चोरियों का खुलासा कर चोरी गये मसरूका सहित आरोपीयो को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मङलोई द्वारा टीकमगढ जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारीयो को संपत्ति संबंधी अपराधो का खुलासा कर मसरूका सहित आरोपीयो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

🔸इसी तारतम्य में अति.पु.अधी. सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना देहात अन्तर्गत हुई निम्न लिखित चोरियों में आरोपी आशीष यादव पिता रमेश यादव उम्र 25 साल निवासी मजरा पहाडी खुर्द को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी, जिसने बताया कि उसने दिनांक 23/05/25 को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित दुकान से इलेक्ट्रानिक का सामान 01 सेम्संग कम्पनी की एल.ई.डी. 01 फेन्टोक कंपनी की एल.ई.डी.01 एच.पी. कंपनीका प्रिन्टर, 01 जिन्दल कंपनी का कूलर, 01 मिन्त्रा कंपनी की फिंगर डिवाइस कुल कीमती 25 हजार रूपये की अपने दोस्तो अभिषेक यादव पिता मनोज यादव उम्र 20 साल नि. हीरानगर, प्रवेश यादव पिता बालकिशन यादव उम्र 22 साल निवासी मजरा पहाङी खुर्द के साथ मिलकर चोरी किया था एवं अप.क्र. 247/25 एवं अप.क्र. 248/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. में चोरी गया मसरूका 20 बोरी गेहूँ की एवं 06 बोरी महूआ की एवं 01 टेक्सी आपे कुल कीमती ढाई लाख रूपये की अपने दोस्तो अभिषेक यादव पिता मनोज यादव उम्र 20 साल नि. हीरानगर, प्रवेश यादव पिता बालकिशन यादव उम्र 22 साल निवासी मजरा पहाङी खुर्द एवं ईशु यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 20 साल नि. मजना पहाडी खुर्द के साथ मिलकर चोरी किया था। इन लोगो ने दिनांक 05-06/07/25 की दरमयानी रात को अस्पताल चौराहे के पास स्थित मेडीकल दुकान से भी रूपयो की चोरी की थी एवं टीकमगढ के अन्य थाना क्षेत्रो में भी चोरी की बारदातो को अंजाम दिया था।

👉 गिरफ्तार आरोपीयो का विवरण

  1. आशीष यादव पिता रमेश यादव उम्र 25 साल निवासी मजरा पहाङी खुर्द थाना देहात
  2. प्रवेश यादव पिता बालकिशन यादव उम्र 22 साल निवासी मजरा पहाङी खुर्द थाना देहात
  3. ईसु पिता रामकिशन यादव उम्र 20 साल निवासी मजरा पहाडी खुर्द थाना देहात
  4. अभिषेक पिता मनोज यादव उम्र 20 साल निवासी हीरानगर थाना देहात

👉 जप्त मसरूका

01 सेम्संग कम्पनी की एल.ई.डी., 01 फेन्टोक कंपनी की एल.ई.डी., 01 एच.पी. कंपनीका प्रिन्टर, 01 जिन्दल कंपनी का कूलर,01 मिन्त्रा कंपनी की फिंगर ङिवाइस,20 बोरी गेहूं की, 06 बोरी महूआ की,01 टेक्सी आपे कुल कीमती 02 लाख 75 हजार रूपये

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना थाना प्रभारी निरी. चन्द्रजीत सिंह यादव, सउनि. सीताराम यादव, सउनि, रामपाल सिंह प्रआर. 644 सतीष शर्मा, प्रआर. 362 सुनील राय, प्रआर. 175 विकाश मिश्रा, प्रआर. 306 रज्जन रैकवार आर. 20 मनोज नायक, आर. 591 अरविन्द्र निरंजन, आर. 594 मुकेश उपाध्याय, आर. 299 जीतेन्द्र, आर. 18 अरवाज अली, आर. 626 योगेश, मआर. की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *