रानी अवंती बाई कॉलेज में छात्राओं ने रखे वन नेशन वन इलेक्शन पर सुझाव, जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत रही उपस्थित

टीकमगढ़। आज स्थानीय रानी अवंती बाई गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के बीच वन‌ नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि रानी अवंती बाई गर्ल्स कॉलेज में हुई वन नेशन वन इलेक्शन के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जाने वाले प्रस्ताव पर कॉलेज की छात्रों ने सकारात्मक चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस सोच को देश हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रस्ताव को पढ़ा और छात्राओं से उनकी राय ली, जिसमें साथ में कॉलेज प्राचार्य प्रवीण झाम, जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक, वन नेशन वन इलेक्शन के कार्यक्रम जिला संयोजक मनोज देवलिया, सौरभ खरे , स्वप्निल तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अजय सिंह गौर ने किया, जिसमें उनके विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विशाल विशाल पाठक , कमल साहू ,आश्रांश जैन व अतुल दौंदरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव राजनीतिक आस्थिरता को कम करने में मदद करेगा , जिससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगा, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव पर लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है ,यह देश के लिए नया स्वार्णिम अध्याय होगा।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *