युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ व वृक्षारोपण।

टीकमगढ़। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने होमगार्ड हनुमान जी मंदिर नए बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा ने सुंदरकांड पाठ करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की व वृक्षारोपण किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की उपस्थिति में होमगार्ड हनुमान जी मंदिर पर सुंदरकांड पाठ किया गया व वृक्षारोपण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दीर्घायु की कामना की, जिनके स्वरूप आज प्रदेश प्रगति के पथ पर चलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है , डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में जनहित कार्यों में इजाफा हुआ है लोगों तक शासन की योजनाएं आसानी से पहुंच रही है, माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवाओं के रोजगार के नई अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न जिलों में इंडस्ट्री औद्योगिक इकाई स्थापित कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आज यह सुंदरकांड पाठ व वृक्षारोपण करवाया गया है जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश खुशहाल राज्य के रूप में आगे बढा है जो अपनी सशक्त पहचान बनाते हुए लोगों में नई उम्मीद की किरण लाते हुए प्रदेश की वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित हो पाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पूरन लोधी, जिला उपाध्यक्ष बलवीर जोशी, वरिष्ठ नेता डॉ बीके राय,जिला मंत्री जनमेजय तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंक चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव, उत्कर्ष श्रीधर, स्वप्निल तिवारी, विनायक रावत, मनोज अहिरवार ,गुलशन यादव, हिमांशु तिवारी आदि युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *