पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ जहरीली शराब पकडी

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए निरंतर नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर टीकमगढ़ में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक टीकमगढ सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई है ।

🔺इसी तारतम्य मे दिनांक 10.03.2025 को गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टीकमगढ़ स्थित तालाब के पास बायपास पर 03 व्यक्ति जहरीली शराब बेच रहे हैं पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक करने पर 03 व्यक्तियो 1- संजीव कुमार पिता योगेश बहेलिया उम्र 28 साल नि० नगला उसर थाना कुरावली जिला मैनपुरी (उ0प्र0) 2- जितेन्दर यादव पिता रामसगुन उर्फ रामशुभग यादव उम्र 25 साल नि० पक्खनपुर थाना बेभाना जिला अम्बेडकरनगर (उ0प्र0) 3-रविन्द्र बहेलिया पिता तेजसिंह बहेलिया उम्र 28 साल नि० नगलामिया थाना एलाउ जिला मेनपुरी (उ०प्र०) जो कि करीबन 15 दिन से डेरा बनाकर सुधा सागर के आस पास रह रहे थे जिनके कब्जे से 65 लीटर जहरीली बदबूदार गंदगी से युक्त कच्ची शराब कीमती 6500 रूपये विधिवत जप्त की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अप0क्र0 194/2025 धारा 34(2),49 (क) आबकारी एक्ट का कायम कर आरोपियो को माननीय न्यायालय टीकमगढ पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से जेल दाखिल कराया गया ।

🔺उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पंकज शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, प्र०आर० 39 महीपत, प्र०आर० 02 रतिराम अहिरवार, प्र0आर0 206 मनीष भदौरिया, प्र0आर0 493 भरत, प्रआर0 361 महेश, प्र0आर0 148 मोहन लाल, आर0 613 अमित ओझा, एनआरएस अजय रजक, सेवक अहिरवार की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *