टीकमगढ़, 7 मार्च 2025/* सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ आज रानी की बावरी का निरीक्षण किया तथा बावरी के जीर्णोद्धार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन के क्षेत्र में एतिहासिक भवनों का जीणोद्धार किया जाये, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान राज परिवार से कुँ. रूद्रप्रताप शाह ने भी सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत एवं अधिकारियों से मुलाकात की तथा रानी की बावरी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पुरातात्विक धरोहर पुनरुत्थान में संलग्न संस्था द्रोणा से शिखा जैन, तपस्या सामल, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, संयुक्त कलेक्टर लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम टीकमगढ़ संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा, ईई पीडब्ल्यूडी आईके शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
