15 से 30 जनवरी में नगर की प्रत्येक बस्ती में होंगे हिंदू सम्मेलन, निकली कलश यात्रा

आज नगर में प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों की दृष्टि से कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं मातृशक्ति तथा सभी संतो की सहभागिता रही, यह कलश यात्रा दोपहर 1 बजे नजरबाग प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई , पपौरा चौराहा स्थित विजय राघव मंदिर में समाप्त हुई, कलश यात्रा के पूर्व साधु संतों ने भी मार्गदर्शन करते हुए समस्त हिंदू समाज को संगठित होने का आव्हान किया , कार्यक्रम के संयोजक श्री अमर प्रताप सिंह चौहान ने आगामी हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया , राघवेंद्र जी महाराज ने समस्त हिंदू समाज से सरसता युक्त बनने का आह्वान किया , मंच पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिरीष बिहारी मिश्रा जी ने भी बताया कि बस्तियों के हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य है कि हिंदु समाज संगठित एवं शक्ति संपन्न बने । एवं आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी तक नगर की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा , जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज से लोग सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *