आज स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि आज कार्यालय में हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान बैठक का मुख्य महत्वपूर्ण विषय रहा, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव शामिल हुए, बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, बैठक का संचालन महामंत्री अश्विनी चढार तथा आभार महामंत्री पूरनचंद्र द्वारा किया गया। तिरंगा अभियान में जिला प्रभारी के रूप में महामंत्री आशुतोष भट्ट तथा सह प्रभारी अमित जैन व पवन जैन को नियुक्त किया गया है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा चलाई जा रहे प्रदेश नेतृत्व में सभी कार्यक्रम में तय समय में पूरे हो रहे हैं, तथा कार्यक्रमों में आम जनमानस का उत्साह देखने को मिल रहा है, कार्यकर्ता मेहनत कर रहे है जिससे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि प्रदेश आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में प्रत्येक ग्राम में प्रत्येक घर में स्वतंत्रता दिवस के सप्ताह में हर घर तिरंगा लहराना है, सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को सूचित करने के साथ-साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष रूप से युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के साथ बैठक की गई है, जिस जिले की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक बने व सभी सम्मिलित हो सके।शहीद व ऐतिहासिक स्मारकों पर भी स्वच्छता अभियान के लिए समिति में बनाई गई है । 14 अगस्त की रात्रि में जो नरसंहार देश की जनता ने सहा तथा संधर्ष व बलिदान के बाद हमें आजादी मिली उसको लेकर विभाजन की विभीषिका की जानकारी कार्यक्रम भी रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रकोष्ठ संयोजकों व मोर्चा अध्यक्षों से भी सुझाव लिए गए कि सभी घरों पर तिरंगा लहराए और देश भावना का संदेश हमारे रग – रग को देश भक्ति के लिए प्रेरित करते हुए गर्व की अनुभव कराए। सभी मंडल स्तर पर 9 अगस्त को बैठकें आयोजित होंगी तथा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित होंगे। आज इस जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट व पूरनचंद्र, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, रीतेश भदौरा, बलवीर जोशी, रोहित खटीक, अंकित तोमर,पवन जैन, जिला मंत्री विकास यादव, जनमेजय तिवारी,पूनम अग्रवाल, वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान,शोभरन कुशवाहा, विभा श्रीवास्तव,राजीव जैन वर्धमान, प्रमोद खरे,शक्ति सिंह राय, शिवचरण उटमालिया, रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, प्रवीण नामदेव, महेश गौतम, प्रशांत खरे, संजय श्रीधर,आदित्य योगी, प्रशांत शुक्ला, संतोष चौरसिया, राजेश ठगन,मुन्नी लाल यादव, सचिन खटीक,स्वप्निल तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट