टीकमगढ़। आज लिधौरा बाईपास पर शासकीय महाविद्यालय लिधौरा की नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय लिधौरा की नवनिर्मित बिल्डिंग ( लागत राशि 6 करोड़ 71 लाख) का भव्य रूप से लोकार्पण किया गया। बुंदेली लोक गायन के द्वारा हरिशंकर खटीक के जन्मदिवस पर बधाई गीत गया व लोगों द्वारा मिठाई खिलाकर माला पहनाकर पार्षदों, सरपंचों व बुजुर्गों द्वारा बधाई दी गई । हरिशंकर खटीक ने प्रतिमा पर लोकार्पण करते हुए पूजा अर्चना की, कॉलेज छात्र -छात्राओं पर पुष्प वर्षा की, और उनकी विभिन्न मांगो कॉलेज में बाउंड्री वॉल, पानी व फर्नीचर को स्वीकृत किया , कॉलेज प्रबंधन के साथ मीटिंग की और अपना उद्बोधन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के अथक प्रयासों से पूरी जतारा विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है , कॉलेज में छात्र छात्राएं पढ़कर अपने नगर अपने शहर का नाम रोशन करेंगी और संसाधनों से युक्त शिक्षा के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अब शिक्षा के लिए हमारे लिधौरा क्षेत्र के छात्र छात्राओं को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं,वह संसाधनों से युक्त इस नवनिर्मित महाविद्यालय मैं पढ़ सकेंगे, यहां का महाविद्यालय 2018 से संचालित है लेकिन आज हमारा सौभाग्य है जो यह भव्य विशाल नवनिर्मित बिल्डिंग में हमारी कक्षाएं संचालित होगी, यह नवनिर्मित भवन 6.71 करोड़ की लागत से तैयार हुआ और आज इसका लोकार्पण किया गया। आज सभी क्षेत्रों में हमारे जिले व विधानसभा के छात्र छात्राएं पढ़कर अपने क्षेत्र अपने समाज का नाम रोशन कर रहे है, उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की रुकावट ना हो इसके लिए भाजपा सरकार और हमारा अथक प्रयास रहता है। साथ ही हम छात्राओं की मांग पर कॉलेज में 20 लाख रुपए बाउंड्री के लिए, पानी के बोर एवं 10 लाख रुपए फर्नीचर के लिए तत्काल स्वीकृत करते हैं। कॉलेज में संसाधनों की बढ़ोतरी व छात्र- छात्राओं के विकास के लिए निरंतर मेरी तरफ से कार्य होते रहेंगे। हमें यह मानव जन्म मिला है इसमें अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने की ललक होनी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। आज अपने जन्म दिवस पर जनता के द्वारा जो प्यार सम्मान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता। क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में सड़कों, जतारा से चंदेरा व शयावनी सड़क, पानी की व्यवस्था, हरपुरा सिंचाई योजना और विभिन्न योजनाओं से जतारा विधानसभा में विकास कार्य किया जा रहा है और आगे भी विकास के लिए तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, जन भागीदारी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बुंदेला, प्राचार्य बृजेंद्र सिंह यादव, महेश कुमार अहिरवार,विंदेश्वरी खटीक, मोनिका खटीक, विजेता चढार, प्रीति शर्मा, सुनील खटीक, मनोज देवलिया, रोहित खटीक, प्रमोद यादव,अंकित तोमर, रीतेश भदौरा, मुकेश तिवारी, महेश पटेरिया ,राजेश नायक, गणेश आदिवासी, संजय श्रीधर ,स्वप्निल तिवारी, संध्या सोनी, मंगल सिंह यादव, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा,अक्षय सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व कॉलेज छात्र-छात्राएं एवं नगर वासी उपस्थित रहे।
हरिशंकर खटीक ने जन्मदिवस पर शासकीय महाविद्यालय लिधौरा की नवनिर्मित बिल्डिंग का किया लोकार्पण
