टीकमगढ़/ म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ के दादाजी की स्मृति में मिलने वाला प्रतिष्ठित स्व. श्री पन्नालाल जी नामदेव 12वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2025 के लिए चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने उदयपुर राजस्थान के डाॅ. बनवारी पारीक ‘नवल’ जी को उनके लघुकथा संग्रह ‘यादो का झरोखां’ के लिए चयनित किया है। जिसमें तहत उन्हें सम्मान राशि 1100रूपए,नगद ,सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
अब तक यह सम्मान श्री नवीन खण्डेलवाल (इंदौर),डाॅ. रूखसाना सिद्दीकी (टीकमगढ़),श्री गोपाल कौशल (नागदा),श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा (छिन्दवाड़ा),डाॅ. गौरीशंकर उपाध्याय (झाँसी,उ.प्र.),डाॅ. राज गोस्वामी (दतिया),श्री गोकुल सोनी (भोपाल),श्री कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (गाडरवाड़ा), श्री चोबाराम बादल (उन्हेन,छत्तीसगढ़),डाॅ. एम.एल. प्रभाकर (पृथ्वीपुऱ) एवं श्री गोविन्द पाल (भिलाई़,छत्तीसगढ) को प्रदान किया जा चुका है।
इसी क्रम में स्व.रूपा बाई नामदेव 11वीं स्मृति साहित्य सम्मान-2025 बुन्देली कवि श्री रामानंद पाठक ‘ नंद’ (नैगुवाँ निबाड़ी) को बुंदेली साहित्य के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
श्री खरे स्मृति प्रथम साहित्य सम्मान-2025 दतिया के श्री विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ को उनकी कृत ‘चतेउर’ के लिए प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी’ द्वारा संपादित जिले से प्रकाशित एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के बीसवें अंक-2025 एवं यदुकुलनंदन खरे की कृति ‘ऐसा भी होता है’ का विमोचन किया जायेगा।
राना लिधौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान समारोह 7 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे से अपूर्व होटल टीकमगढ़ में आयोजित किया जाएगा जिसमें कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान से चयनित ख्यातिप्राप्त कवियों आमंत्रित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से डाॅ. बनवारी पारीक ‘नवल’ जी (उदयपुर,राजस्थान), विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ (दतिया), डाॅ.गणेश राय (दमोह), आमिल हबीबी (छतरपुर), ब्रिदावन राय ‘सरल’(सागर), डाॅ.सुनील त्रिपाठी ‘निराला’(भिंड़), बालकिशन जोशी (राठ),रामानंद पाठक ‘नंद’(निवाड़ी), नसीम मुँहफट (झाँसी), गोविन्द सिंह गिडबाहा (ललितपुर,उ.प्र.), धीरेन्द्र गहलोत (डबरा) श्री भगवान सिंह लोधी (हटा,दमोह), लक्ष्मी प्रसाद गुप्त(ईसानगर), प्रमोद मिश्रा (बल्देवगढ़), मनोज तिवारी ‘मनसिज’(बडामलेहरा), डाॅ.एम.एल.प्रभाकर (पृथ्वीपुर), प्रमोद सारस्वत (छतरपुर),डाॅ डी.के.सोनी (बडामलेहरा), राम सहाय राय (रामगढ़),यदकुल नंदन खरे (बल्देवगढ़), आदि कवियों स्वीकृति मिल चुकी है। इनके अलावा स्थानीय कवि भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का आनंदित करेंगे।
–000—
- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संयोजक-पन्नालाल स्मृति साहित्य सम्मान समोराह व कवि सम्मेलन
संपादक ‘आकांक्षा’ (हिन्दी) पत्रिका
संपादक ‘अनुश्रुति’ (बुन्देली) पत्रिका
अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
कोषाध्यक्ष-श्री वीरेन्द्र केशव साहित्य परिषद्
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
पिनः472001 मोबाइल-9893520965