स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: स्वच्छता लक्षित इकाई पर शुरू हुई सफाई

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 9 में चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) जंगबहादुर के बगीचा की साफ-सफ़ाई कराई गई।

इस मौके पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, वार्ड नंबर 9 पार्षद श्री मुन्नालाल साहू सहित नगर पालिका का अमला एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि ऐसे स्थान जहां कचरे का ढेर एवं गंदगी व्याप्त है ऐसे स्थानों को स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) की श्रेणी में रखा गया है। जिले में नगरीय निकाय अंतर्गत प्रत्येक वार्ड के पार्षदों द्वारा अपने अपने वार्ड से ऐसे 5-5 स्वच्छता लक्षित इकाई वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं जिनको 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत साफ कराया जाएगा।

Jansampark Madhya Pradesh
Sagar Commissioner

SevaParv

sevapakhwada

JansamparkMP

Jansamparktikamgarh

tikamgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *