सुरक्षित ड्राइविंग के लिए टीकमगढ़ पुलिस की चौकसी बढ़ी, वाहनों की औचक जांच

जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं त्योहारों पर संदिग्ध गतिविधियों को दृष्टिगत के लिए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान न केवल वाहन चेकिंग की जा रही है, बल्कि नागरिकों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

▫️ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में लगातार औचक चेकिंग की जाए।

👉29 सितंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी (टीकमगढ़/जतारा) के मार्गदर्शन में जिले भर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 217 वाहनों का निरीक्षण किया गया, 40 वाहनों से कुल ₹13,300 का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर यात्री की सुरक्षा सीधे हर परिवार की खुशहाली से जुड़ी है। यह पहल केवल चालान लगाने का नहीं, बल्कि जीवन बचाने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने का संदेश देती है।

✨टीकमगढ़ पुलिस का संकल्प है कि सुरक्षित यातायात के माध्यम से सुरक्षित जीवन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *