सीएमएचओ पी के माहोर के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक बल्देवगढ़ द्वारा कलेक्टर श्रीमान विवेक श्रोतिय के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ पी के माहोर के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं तथा हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की समस्त प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जांचे जिला अस्पताल से आए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। उक्त शिविर में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष खरगापुर दीप्ति कोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन तहसीलदार सत्य प्रकाश शुक्ला टी आई अंबर सिकरवार जिला पंचायत सदस्य छोटू राजा चिकित्सा अधिकारी जीतेंद्र गोले तथा सेक्टर खरगापुर का स्वास्थ्य विभाग स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *