सरोज राजपूत की उपस्थिति में टीकमगढ़ वीर सावरकर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

टीकमगढ़। जिले में भाजपा वीर सावरकर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की सहमति व मुख्य उपस्थिति में विभा श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के वीर सावरकर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।इस मौके पर कार्यालय में वरिष्ठ नेता पूरन लोधी, मनोज देवलिया,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, प्रफुल्ल द्विवेदी, मुन्ना लाल साहू,आदित्य योगी, स्वप्निल तिवारी आदि उपस्थित रहे। मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार,प्रदेश महामंत्री भाजपा व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व राकेश गिरी गोस्वामी , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्षों, वरिष्ठजनों , सहित सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महामंत्री विनय सेन व गंधर्व सिंह, उपाध्यक्ष सूरज कड़ा, अवधेश तिवारी, हिमांशु तिवारी,अजय सिंह परमार, अनिल बिदुआ,धीरज खरे,सत्यम शर्मा, मंत्री अभिषेक पाराशर,शंकर सेन , गौरव यादव, अचला वर्मा, कामिनी यादव, आशीष अहिरवार,अजय यादव, मनोज विश्वकर्मा,गनेश कुशवाहा, अरविंद सिंह लोधी, जितेंद्र आदिवासी,निशा भारती, रतिराम कुशवाहा,जानकी प्रजापति, प्रतिभा बुंदेला व सौरभ वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *