टीकमगढ़। जिले में भाजपा मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की सहमति व मुख्य उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा के टीकमगढ़ नगर, टीकमगढ़ ग्रामीण, कुंडेश्वर, बल्देवगढ़, बुडेरा व बड़गांव धसान मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।सभी मंडलों की कार्यकारिणी सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,प्रदेश महामंत्री भाजपा व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी, पूर्व राकेश गिरी गोस्वामी , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्षों, वरिष्ठजनों , सहित सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। टीकमगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में मंडल महामंत्री देवेंद्र सेन , महामंत्री मनोहर अहिरवार, उपाध्यक्ष जितेंद्र जैकी यादव, निर्मल नीरज शर्मा, आकाश अवस्थी, संस्कार रजक, महेश कुशवाहा ,हनी जैन, मंत्री सुरेंद्र भोले चौरसिया, अंशुल सोनी, नीता पाठक ,रिमझिम जैन,अभिषेक सोनी , संग्राम करोसिया , हिमांशु जैन, प्रियंका वाल्मीकि, रंजना कड़ा, रोशनी शर्मा, गुलशन विश्वकर्मा ,विक्रम मिश्रा , राजेश सोनी सहित अन्य मंडल पदाधिकारी समेत कार्यकारिणी घोषित हुई। बल्देवगढ़ मंडल अध्यक्ष नंदकुमार चौरसिया के नेतृत्व में मंडल महामंत्री मुन्नालाल वंशकार व चंद्र प्रकाश सुडेले अन्य पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी घोषित हुई।बुडेरा में मंडल अध्यक्ष रामा रजक के नेतृत्व में मंडल महामंत्री रवि किरण गौतम व रामपाल प्रजापति अन्य पदाधिकारी समेत कार्यकारिणी घोषित हुई, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गौतम उपस्थित रहे। बड़गांव धसान मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार के नेतृत्व में मंडल महामंत्री दिप्पू राजा परमार व जगजीवन प्रजापति अन्य पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी घोषित हुई। टीकमगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के नेतृत्व में मंडल महामंत्री अनिरुद्ध नायक व ओमप्रकाश चढार, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर, वृंदावन केवट,साहिल राजा तिवारी, वीरेंद्र लोधी, योगेश अहिरवार व सुमन मनोज खंगार सहित अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित हुई। कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार के नेतृत्व में मंडल महामंत्री अजय यादव व बाल चंद्र लोधी, उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, कमल यादव, आदित्य राजा, पार्वती रविंद्र राय, श्याम यादव, नीरज प्रजापति व जयपाल राजा सहित अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित हुई।
मनीष सोनी की रिपोर्ट