कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बलदेवगढ़ एस.डी.एम. श्रीमती भारती देवी मिश्रा के नेतृत्व में खरगापुर नायब तहसीलदार श्री सत्यप्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,बल्देवगढ़ सुश्री महक खत्री द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध उर्वरक भण्डारण करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत राजपूत इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर श्री अरविन्द्र लोधी, ग्राम सरकनपुर एवं श्री चन्द्रभान लोधी पिता लाल्ले लोधी, ग्राम सरकनपुर पर एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश हैं कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उर्वरक के अवैध भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार आपराधिक मामले दर्ज किए जायेंगे।
सरकनपुर में 245 टन अवैध उर्वरक भण्डारण पाए जाने पर की गई एफ.आई.आर. की कार्यवाही
