सफाई कर्मी को काम पर वापस लेने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ भारतीय बाल्मीकि जन विकास संघ के द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर जिला चिकित्सालय में सफाई का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले रविकांत बाल्मीकि ने प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 22/12/2025 को उसका जिला चिकित्सालय में पदस्थ रेडियोग्राफर मोहित शुर्यवंशी के साथ वाद विवाद हो गया था जिसके लिए उसने लिखित रूप से माफीनामा लिख कर दे दिया था इसके बाद भी उसको जिला अस्पताल प्रबंधन के द्वारा काम से निकाल दिया गया है तकरीबन एक माह बीत जाने के बाद भी उसको वापिस काम पर नहीं रखा जा रहा है पीड़ित सफाईकर्मी ने बताया कि वह 2006 से लगातार निष्ठापूर्वक कार्य कर रहा है और यही कार्य उसके परिवार के भरण पोषण का जरिया है ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा माफीनामा देने के बाद भी वापिस नहीं लिए जाने से मानसिक रूप से परेशान तथा सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहा है भारतीय बाल्मीकि जन विकास संघ ने जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौहर के नेतृत्व में कलेक्टर से पीड़ित सफाईकर्मी को तुरंत काम पर लेने का निर्देश दिए जाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *