टीकमगढ़ जिले में शिक्षकों की मनमानी की शिकायतें आजकल आम बात हो गई है
जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाह रवैए के चलते जिले के शिक्षक बेलगाम हो गए हैं
आपको बता दें कि हाल ही में शीतकालीन अवकाश के दौरान जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने पहुंचे थे उल्लेखनीय बात यह कि इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यालय छोड़ने के लिए बनाए गए नियमों को ताक पर रख दिया नियमनुसार मुख्यालय छोड़ने से पहले ऑनलाइन ऐप पर जानकारी देने का नियम है मजे की बात यह है कि शिक्षकों के साथ संकुल प्राचार्यों ने भी इस बात का ख्याल नहीं रखा
बॉक्स
इस संबंध में हमने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा
छुट्टियां खत्म होने पर हमने जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने पहले तो इसे छोटी बात कहकर टालने का प्रयास किया जब हमने बाइट देने के लिए कहा तो उन्होंने नियमों की जानकारी न होना बताकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया
हमने नियमों की जानकारी भी दी तो उन्होंने झुंझलाते हुए बेतुके लहजे में कहा यहां सिर्फ मै ही नहीं हूं और भी अधिकारी हैं आप उनसे बात कर बाइट ले सकते हैं
अब सवाल यह है कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ही नियमों की जानकारी नहीं है तो कार्यवाही कैसे हो
हाल ही में पिछले दो वर्षों में टीकमगढ़ जिले की शिक्षा व्यवस्था फिसड्डी साबित हुई है ऐसे में मुखिया का अपडेट न होना चिंता का विषय है
