राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एक जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता (Mediation For the Nation) विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ प्रवीणा व्यास ने बताया कि विशेष अभियान के सफल क्रियांवयन हेतु जिले के न्यायालयों की सुनवाई में आने वाले पक्षकारगणों को मीडिएशन से होने वाले लाभों की जानकारी देते हेतु अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
