राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में टीकमगढ़ में हुआ युवा सम्मेलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में पूरे देश में कार्यक्रमों की बड़ी श्रृंखला आयोजित कर रहा है जिसमें , दिसंबर में बृहद गृह संपर्क अभियान, जनवरी में हिंदू सम्मेलन और इसी क्रम में 11 जनवरी को प्रत्येक जिले में युवा सम्मेलनो का आयोजन किया जाने वाला है , इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले में भी आज 11 जनवरी को जिला स्तरीय युवा सम्मेलन , कुंडेश्वर रोड स्थित उत्कृष्ट महाविद्यालय में आयोजित किया गया , जिसमें युवाओं को प्रेरित करने वाली आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई , जिसमें विभिन्न विषयों जैसे संविधान की जानकारी , नागरिक कर्तव्य एवं गुरु तेग बहादुर जी 350वें प्रकाश वर्ष जैसे विषय शामिल रहे । दोपहर 10.30 बजे से उत्कृष्ट महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें सबसे पहले ध्वजारोहण द्वारा 1 घंटे की शाखा लगाई गई उसके पश्चात विभिन्न समूहों में देशभक्ति के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई , तत्पश्चात समापन सत्र के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के डीन श्री दिनेश तोमर जी, जिला संघचालक शिरीष बिहारी मिश्रा एवं मुख्य वक्ता रहे अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख श्री सुनील कुलकर्णी जी जिन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को विवेकानंद से लेकर शिवाजी महाराज , तेगबहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन हो इसका आह्वान किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता , एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित लगभग 3000 युवाओं की सहभागिता रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *