टीकमगढ़।आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर मुस्लिम समुदाय व अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत को बधाई दी। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ व्यक्तियों व अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत को मिठाई खिलाकर वक्फ संशोधन विधेयक बिल लोकसभा में पास होने पर बधाई दी व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने सभी का धन्यवाद आभार जताया।जश्न में भाजपा महामंत्री आशुतोष भट्ट , मुख्तार अहमद, नूर अंसारी, अब्दुल जाहिद पार्षद,सरीफ खान ईदगाह कमेटी अध्यक्ष,सदाफ खान, सद्दाम माला, इमरान खान,कियोम खान,इस्माइल खान ,अजीज खान ,नरेश तिवारी,शुभम व्यास, विभा श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल, प्रशांत चतुर्वेदी, स्वप्निल तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ मुस्लिम समुदाय व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट