माननीय केंद्रीय डॉ. वीरेन्द्र कुमार ,एसपी मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने पुलिस लाइन परिसर से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

केंद्रीय मंत्री डॉ बीरेन्द्र कुमार,एसपी मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोतीय द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन परिसर से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसका उद्देश्य आमजन को नशामुक्ति,पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था ।

🔸यह साइकिल रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर मिश्रा तिराहा,सिंधी धर्मशाला, गांधी चौक, स्टेट बैंक चौक, जवाहर चौक से होते हुए शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई निकाली गई ।

👉इस रैली में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों के पदाधिकारी, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

✨यह रैली समाज को यह प्रेरणा देती है कि “नशामुक्त जीवन और प्रदूषण रहित पर्यावरण ही सच्ची खुशहाली की राह है।”

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *