मां हरसिद्धी को अर्पित किया 56 भोग का महाप्रसाद

शहर के एकता कॉलोनी में महाष्टमी के अवसर पर भक्तों ने देश की समृद्धि की कामना को लेकर मां हरसिद्धी को 56 भोग का महाप्रसाद अर्पित किया
मां हरसिद्धी की महाआरती की गई
एकता कॉलोनी नव दुर्गा समिति अध्यक्ष राजेश कड़ा ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कॉलोनी वासियों के साथ ही शहर के सभी भक्तों के सहयोग से मातारानी के विभिन्न रूपों की झांकी अनवरत 18 वर्षों से सजाई जा रही है
नवरात्रि के अवसर पर मां की भक्ति का यह सौभाग्य हम शहर वासियों को प्रफुल्लित कर देता है
मातारानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं
इस बार मां हरसिद्धी की मनमोहक झांकी सजाई गई है
मां सबके के दुख हर लें ऐसी मनोकामना हम सभी भक्त हर वर्ष
करते हुए यह सफल आयोजन करते हैं
In 7 news के लिए मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *