टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुजारा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों को बांटे जा रहे मध्याह्न भोजन में कीड़े दिखाई दिए
14 अगस्त दिन गुरुवार को रोज की तरह बच्चों को समूह के द्वारा भोजन दिया जा रहा था कुछ बच्चों ने जैसे भोजन खाने के लिए हाथ बढ़ाया तो बांटे गए भोजन कड़ी चावल में इल्ली दिखाई दी जैसे ही बच्चों ने भोजन में कीड़े देखे खाना खाने से इनकार करते हुए यह बात अपने शिक्षकों और अभिभावकों से कही
नाराज ग्रामीणों अभिभावकों ने भोजन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया
गौरतलब हो कि ग्राम सुजारा में राधा स्वा सहायता समूह के द्वारा मध्याह्न भोजन का वितरण किया जा रहा है
पूर्व में भी समूह के विरुद्ध शिकायतें सामने आई हैं जिन्हें जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जेब भरकर अनदेखा कर दिया
ग्रामीणों ने बताया कि समूह के द्वारा मीनू अनुसार भोजन नहीं बांटा जा रहा है
अधिकारियों से मिलीभगत के चलते समूह संचालक शासन के निर्देशों को अंगूठा दिखा कर बच्चों का निवाला छीन अपनी जेब भर रहा है
और अब तो हमारे बच्चों की जान से भी खिलवाड़ करने पर उतारू है
ऐसे समूह को तुरंत हटाने की मांग ग्रामीणों ने की है
अब देखना ये है कि समूह के विरुद्ध जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं
In 7 news के लिए मनीष सोनी के साथ विजय सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
मध्याह्न भोजन में निकले कीड़े ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
