आज स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक सदस्यता अभियान को लेकर संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव जी उपस्थित रहे, सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व आभार कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव ने किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि जिला बैठक के बाद मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी , मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी सदस्यता अभियान को लेकर सौंपी गई है , जिसमें युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल पर 15 बूथों पर सदस्यता अभियान के निमित्त 251 सदस्य भाजपा के बनाएं जाएंगे, बूथों पर बूथ प्रभारी, मंडल स्तर पर मंडल प्रभारी व जिला स्तर पर संचालन समिति मॉनिटरिंग करेगी, तय समय से पहले ही कार्य को पूरा किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट ने कहा कि बूथ कार्यशाला में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, बूथ समिति को सम्मिलित कर कार्य करें जिसमें बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक व पन्ना समिति रहेगी। बूथ मजबूत होगा तो लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा पार्टी में युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अगर निश्चय करले तो एक दिन में ही अपने बूथ पर 251 भाजपा के सदस्य मोबाइल द्वारा 8800002024 पर डायल कर व वेरीफाइड होकर आसानी से सदस्य बना सकता है। हमें अपनी सक्रिय भूमिका सोशल मीडिया पर भी निभानी है जिसमें जनहितकारी पार्टी भाजपा का लोगों को संदेश बनाने की अपील भी करनी है। भाजयुमो की बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रियंक चीकू यादव, अंकुश श्रोती, जिला मंत्री मुनेंद्र सेंगर, कार्यालय मंत्री जितेंद्र जैकी यादव, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, कोषाध्यक्ष अनुपम हटैया, मंडल अध्यक्ष कपिल नामदेव, संदीप पटेरिया, कृष्णकांत तिवारी,अमर यादव, चंद्रेश रैकवार, धमेंद्र परमार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट