भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील दिगौड़ा /मोहनगढ़ की मासिक बैठक देवी जी प्रांगण किले में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने की बैठक में सर्वप्रथम भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव में सभी ने आरती पूजन कर किया उसके बाद तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने बताया कि भगवान बलराम शेष नाग के अवतार हैं व रामायण में भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण थे। भगवान बलराम ने हल और मूसल को अपना शस्त्र बनाया था व किसानों को खेती और किसानी में हल व मूसल की आवश्यकता होती है इसलिए ये हमारे आराध्य है। भगवान बलराम जी ने महाभारत युद्ध में किसी भी दल का साथ नहीं दिया इसलिए भारतीय किसान संघ भी एक गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी व राष्ट्रव्यापी संगठन है। तहसील जैविक प्रमुख श्री राधाचरण घोष जी ने सभी किसानों को जैविक खेती करने के बारे में विस्तार से बतायाभारतीय किसान संघ 9 सितंबर को एक तहसील स्तरीय ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री , माननीय मुख्यमंत्री, माननीय तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देगा । बिजली संबंधित कुछ समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने विद्युत वितरण केंद्र दिगौड़ा में जाकर के श्री सोहन सिंह कनिष्ठ अभियंता को समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया। इस अवसर जिला कार्यकारिणी सदस्य करिया आदिवासी, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, तहसील कार्यकारिणी सदस्य हरप्रसाद चढ़ार, तहसील उपाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख रंजीत सिंह घोष, हरिशंकर अहिरवार, शोभाराम अहिरवार लक्ष्मण अहिरवार मोहन सिंह घोष, हर प्रसाद प्रजापति, प्रभु वंशकार , हजू, मुला आदिवासी, बृजलाल आदिवासी , जानू अहिरवार, महेंद्र सिंह घोष शिवचरण अहिरवार, किशोरी लाल अहिरवार , अमर सिंह घोष ,विनोद सिंह घोष , घनश्याम रैकवार, मनोहर रैकवार, रामप्यारी आदिवासी, रुक्मनी आदिवासी, विनोद आदिवासी, ज्ञान भाई आदिवासी, रामदेवी आदिवासी, कमलिया आदिवासी, राजा बेटी आदिवासी, रामप्यारी आदिवासी, हर कुंवर आदिवासी सहित कई किसान व बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही ।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
