भारतीय किसान संघ निकालेगा देश की पहली जैविक जागरण रैली

किसान देश की रीढ़ की हड्डी है किसान देश का अन्नदाता है। भाग्य विधाता है। आज किसान बेबस है ।आज किसान के सामने जीवन यापन व आर्थिक संकट आ गया है और आगामी रवी फसल की बुबाई की भी समस्या आ गई है। भारतीय किसान संघ इस दुख की घड़ी में अपने किसान के साथ खड़ा है जिसे लेकर कल दिनांक 23/07/2025 दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से देश की पहली जैविक जागरण रैली जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में हो रहे केंसर, हृदय रोग, शुगर रोग, हड्डियों के रोग कम उम्र में बुढ़ापे लक्षण इत्यादि बीमारियों से बचाना व जिले को रसायनमुक्त करके स्वास्थ्य रखना है यह जैविक जागरण रैली मानस मंच से शुरु होकर पूरे शहर में भ्रमण करके वापस मानस मंच पर आकर समाप्त होगी इसके बाद एक तीन स्तरीय ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नाम व प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपेगा और मांग करेगा कि प्रधानमंत्री राहत कोष, आपदा प्रबंधन, मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता राशि किसानों को दी जाए।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *