भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे व भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में हुई टीकमगढ़ की तीनों विधानसभाओं की SIR बैठक, गौरव रनदिबे का प्रथम जिला टीकमगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत

टीकमगढ़। आज भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने टीकमगढ़ की विधानसभाओं में जाकर SIR की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे, जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में टीकमगढ़ की तीनों विधानसभाओं टीकमगढ़, खरगापुर व जतारा की SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव धसान , निषाद चौराहे, पुरानी टेहरी, गांधी चौराहा , टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय, खरगापुर ,बल्देवगढ़ व जतारा सहित अन्य जगहों पर फूल माला व बुंदेली वस्तुएं स्मृति भेंट कर भव्य रूप में स्वागत किया। टीकमगढ़ विधानसभा की SIR की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें मंच पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे, जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत , पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अजय यादव, जिला संयोजक जिनेंद्र घुवारा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट व अश्वनी चढार व विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अनीश खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि- दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम का संचालन मनोज देवलिया व रोहित खटीक ने किया। कार्यक्रम जिला संयोजक जिनेंद्र धुवारा ने कहा कि SIR का काम सभी कार्यकर्ताओं की मदद से सभी बूथों पर तेजी से चल रहा है और हम तय सीमा में अपना कार्य पूर्ण करेंगे। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से राष्ट्र हित के लिए यह कार्य संपन्न होने जा रहा है इसमें छोटे- बड़े सभी कार्यकर्ताओं को आपस में जुट कर SIR का कार्य करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा आज विधानसभा वार इस बैठक में सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे का टीकमगढ़ आगमन पर स्वागत है , SIR की महत्वपूर्ण बैठक में सभी विधानसभा पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पार्टी बीएलओ उपस्थित हैं , जिले में 75% के आसपास का कार्य आज की तारीख तक संपन्न हुआ है और आगे भी तय सीमा में संपन्न होगा। हमारे सभी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कामों की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करते हुए आमजन का SIR में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे ने कहा कि यह SIR कोई राजनीति का विषय नहीं है यह राष्ट्र हित के लिए और उनके अधिकारों के लिए किया जाने वाला महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें देश में SIR के तहत अलग-अलग स्तर पर संगठन ने भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है जिससे आम जनमानस का सहयोग के साथ तय सीमा में ही कार्य संपन्न हो सके। SIR उन सभी गलतियों का भी सुधार करेगा जो पूर्व में होती रही है और प्रक्रिया को सभी के लिए समान बनाएगा। जो गलत तरीके से नाम जुड़वा कर उसका उपयोग कर रहे हैं तो इस प्रक्रिया के माध्यम से उन लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। टीकमगढ़ विधानसभा में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष महेश यादव, वरिष्ठ नेता विजय पटैरिया, गोपाल सिंह राय, अभिषेक खरे रानू, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, विकास यादव, प्रतेंद्र सिंधई, जनमेजय तिवारी, बलवीर जोशी, इंजी अभय यादव, प्रफुल्ल द्विवेदी ,मुन्नालाल साहू ,नरेश तिवारी, शोभरन कुशवाहा, लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, सुशीला राजपूत,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, पूनम अग्रवाल, रिंकी भदौरा, संध्या सोनी, रीना श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रामा रजक, हरीश अहिरवार, सुनील रैकवार, बृजेंद्र लोधी, प्रजातंत्र गंगेले,सुमित उपाध्याय , मनीष श्रीवास्तव, शुभम व्यास, शक्ति दोंदरिया, शिवचरण उटमालिया, रोहित बैसाखिया, राजीव जैन वर्धमान, पंकज प्रजापति, जाहिद खान, सूरज कड़ा, विनोद कड़ा,अजय सिंह गौर, देवेंद्र नापित,प्रवीण नामदेव, देवेंद्र सेन, मनोहर अहिरवार ,हनी जैन, आकाश अवस्थी, जैकी यादव, चीकू यादव, धमेंद्र बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *खरगापुर व जतारा विधानसभा में हुई SIR की महत्वपूर्ण बैठक।* स्थानीय खरगापुर भाजपा कार्यालय में खरगापुर विधानसभा की भाजपा की SIR की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे , जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ,पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी, संसदीय सचिव सुरेंद्र सिंह बेबी राजा, जिला संयोजक जिनेंद्र धुवारा , विधानसभा संयोजक पूरन लोधी ,रमन पस्तोर, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, बारेलाल चौरसिया नंदू, पवन संज्ञा ,सुरेंद्र लोधी, बाबूलाल यादव सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि SIR की प्रणाली और इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ विधानसभा में कार्य करने में जुटे हुए हैं और आमजन की वोटर लिस्ट में मदद कर रहे हैं जिससे किसी भी पात्र वोटर का कागज न छूटे,देश में अधिकार वोट का अधिकार अब और मजबूत होगा । संसदीय सचिव सुरेंद्र सिंह बेबी राजा ने कहा कि भाजपा ने आमजन की मदद के लिए पार्टी बीएलओ की नियुक्ति की है जो बूथ पर जाकर कार्य कर रहा है और राष्ट्र हित में भागीदारी निभा रहा है। वहीं जतारा विधानसभा में हुई SIR बैठक में भाजपा सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिबे, जिला संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला संयोजक जिनेंद्र धुवारा, विधानसभा संयोजक पवन जैन, मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया, रधुवीर राजपूत, मनोज सिंह, महेंद्र कुशवाहा,गनेश आदिवासी,किशन पटेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *