टीकमगढ़। आज स्थानीय गांधी चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश आवाह्न पर टीकमगढ़ जिले में गांधी चौराहे पर इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग केस में राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया, साथ ही नारे बाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की पार्टी बताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय यादव ने बताया कि नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग केस में राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर ईडी की ओर से चार्जसीट दाखिल हुई है, जो साफ-साफ बताती है कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार युक्त पार्टी है, जिन्होंने 70 साल तक देश लूटने कर खुद के घर भरने का कार्य किया और गरीब जनता को तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार बनाया।पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस में पार्टी में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचारी है जो गरीब जनता का धन लूट कर अपनी तिजोरी भरते हैं। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रोहित खटीक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने परिवारवाद के चलते सार्वजनिक जनता की संपत्ति को खुद की संपत्ति समझकर अपने निजी हित के लिए उपयोग किया, आय का साधन न होते हुए भी यह आज अरबपति कैसे हैैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू ने बताया कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी की मानसिकता में देश की जनता की संपत्ति व धन को खुद के ऐशोआराम के लिए समझी जाती है जहां दूसरी ओर गरीब जनता ने उनके कार्यकाल में भुखमरी के दिन देखे हैं। वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचारियों की मौज रही है उन्होंने गरीब जनता को लूटने का काम किया आज भाजपा शासित प्रदेशों में अंतिम छोड़ तक के गरीब व्यक्ति को न्याय व शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। पुतला दहन में पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक,अभिषेक खरे रानू , प्र प्रतेंद्र सिंधई,वरिष्ठ नेता रविंद्र श्रीवास्तव, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, ललित अहिरवार,आदित्य योगी, प्रियंक चीकू यादव, अंकित तिवारी, संकल्प जैन, आकाश विश्वकर्मा, श्याम यादव,शुभम व्यास, स्वप्निल तिवारी, रोहित यादव, शिवम रिछारिया ,अंशुल सोनी, अशोक मेडी राय,विनायक रावत, हिमांशु तिवारी, आर्कश रावत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट