मसाल जुलूस के माध्यम से हम वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हैं – इंजी अभय यादव।***टीकमगढ़। कारगिल दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मसाल जुलूस निकाला गया तथा वीर सैनिकों का सम्मान हुआ। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कारगिल दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में कारगिल दिवस के अवसर पर नवीन भाजपा कार्यालय से मसाल जुलूस निकाला गया , भारत माता की जय के नारे लगे व वीर सैनिकों का सम्मान किया गया।वीर सैनिकों में लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह, सूबेदार सुखदेव मिश्रा, सूबेदार विक्रम सिंह व सूबेदार घोष आदि का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।वीर सैनिकों ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मसाल जुलूस के माध्यम से हम वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। देश के वीर सैनिक युवाओं के लिए प्रेरणा है , आज की युवाओं को सैनिकों की वीर शहादत को आदर्श मानते हुए देश के लिए अलग-अलग माध्यमों से आगे आना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान हमारे लिए गर्व का अनुभव है , इससे हमें अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है , देश हमें सब कुछ देता है इसलिए हमें भी अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह ने कहा कि कारगिल वॉर के दौरान हम बॉर्डर पर तैनात थे , देश की सुरक्षा के लिए हमारे देश का वीर सैनिक तन- मन -धन से अपने प्राण हथेली पर लिए बाहरी दुश्मनों से लड़ रहा था , ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए टिप्स से हमारे वीर सैनिक संकट की सिचुएशन को हैंडल कर रहे थे , लड़ाई केवल हम वीर सैनिक ही नहीं हमारा गांव में बैठा परिवार भी लड़ता है। सम्मान कार्यक्रम का आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज देवलिया ने किया, सम्मान कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष नरेश तिवारी ने किया व सुबह भाजपा द्वारा कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्र झा वीर शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।मसाल जुलूस व सम्मान कार्यक्रम में आशुतोष भट्ट, पूरन लोधी, रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर,बलवीर जोशी , प्रतेंद्र सिंधई, जनमेजय तिवारी, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान, रविंद्र श्रीवास्तव,विभा श्रीवास्तव, संध्या सोनी, मुख्तार अहमद, रोहित वैसाखिया, अरविंद खटीक, पंकज प्रजापति, चीकू यादव, विनय सेन, जितेंद्र जैकी यादव, अशोक मेडी राय,अजीज अहमद, अक्षय सिंह परमार, आकाश अवस्थी, हिमांशु तिवारी शिवचरण उटमालिया, हनी जैन, गुलशन यादव, दीप्पू राजा, सौरभ खरे, गंधर्व सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
