भाजपा ने किया भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत

टीकमगढ़। आज भाजपा ने टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं संग वंदे भारत ट्रेन से टीकमगढ़ पधारी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क्रांति गौड़ का टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। क्रांति गौड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हुए इंग्लैंड के 6 विकेट झटककर भारत की जीत सुनिश्चित की। बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा बनी, उनके इस अद्भुत प्रदर्शन पर भाजपा ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं ग्वालियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा भी क्रांति गौड़ का स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री पूरन लोधी, उपाध्यक्ष रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे, शक्ति सिंह राय,रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, शुभम व्यास, देवेंद्र नापित, ज्ञानेंद्र सिंह, रिषी यादव,विनय सेन, चीकू यादव, हिमांशु तिवारी,हनी जैन, कमलेश यादव,अक्षय सिंह परमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *