टीकमगढ़। आज खरगापुर विधानसभा की कुड़ीला मंडल की भाजपा कार्यकारिणी घोषित हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा की खरगापुर विधानसभा की कुड़ीला मंडल की 61 लोगों की मंडल कार्यसमिति व कार्यकारिणी भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की सहमति से भाजपा कार्यालय में धोषित हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुड़ीला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी को उनकी नई कार्यसमिति के लिए बधाई दी गई व सभी ने मिलकर संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यसमिति में मंडल पदाधिकारी के रूप में महामंत्री पद पर चंद्रेश रैकवार व भरत लोधी, उपाध्यक्ष पद पर डॉ घनश्याम लोधी, पुष्पा कमलेश तिवारी, दृगपाल सिंह बुंदेला, रामेश्वर यादव ,जगत सिंह मुकेश राय, मंत्री पद पर पानबाई रवि अहिरवार, देशराज कुशवाहा, राघवेंद्र यादव, बृज बिहारी लोधी, घनश्याम रैकवार, बबली गौरी शंकर लोधी, कोषाध्यक्ष घनश्याम लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी देवराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी अरविंद सेन और कार्यालय मंत्री मंगल सिंह यादव को बनाया गया।
मनीष सोनी की रिपोर्ट