टीकमगढ़। आज जिले के सभी 16 मंडलों पर पार्टी की महत्वपूर्ण मंडल बैठकें संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आवाह्न पर सभी जिलों में व जिले स्तर के बाद अब टीकमगढ़ जिले के सभी 16 मंडलों पर आगामी 6 अप्रैल को बूथ स्तर तक स्थापना दिवस के कार्यक्रम व 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती मनाने का विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल अध्यक्षों द्वारा रखी गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नगर मंडल कार्यक्रम में मंच पर जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट,मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बलवीर जोशी,विजय पटैरिया, मुख्तार अहमद, शक्ति सिंह राय, पंकज प्रजापति, सुशीला राजपूत,पूनम अग्रवाल, पुष्पा यादव सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष , पार्षद,कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं कुंडेश्वर मंडल की बैठक में भाजपा महामंत्री अश्विनी चढ़ार, मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, श्याम यादव , शक्ति केंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष व मंडल कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि- दीप प्रज्वलित कर हुई, मंचासीन अतिथियों का भाजपा पट्टीका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।हम कार्यकर्ताओं को 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर त अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराना है और सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करनी है तथा प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित होना है और पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाना है।7 से 13 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष से लेकर ऊपर के मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष सहित गांव -बस्ती चलो अभियान में भाग लेना है, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान करना है, लाभार्थियों से मिलना है, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय आदि का दौरा करना है, जल स्रोतों- निकायों की सफाई, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गलियों में यात्रा निकालना, आपातकाल में मीशा के तहत गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को सम्मानित व बूथ समिति की बैठक कर भाजपा की जानकारी व विचारधारा लोगों एवं कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है, हमें एक दिन पूर्व प्रतिमाओं की साफ सफाई करना है व शाम को कार्यकर्ताओं के साथ दीपोत्सव आयोजित करना है । जयंती के अवसर पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है और मिष्ठान वितरण करना है,संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाना चाहिए तथा आंगनबाड़ी केंद्रों व अनुसूचित जाति बस्तियों में पेयजल की सुविधा उपलब्धता देखना व साफ सफाई , सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव की व्यवस्था करवाना।हम कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की बैठक के बाद शक्ति केंद्र की बैठकें अपने मंडल स्तर पर करना है, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी का कार्यक्रम करना है। मंडल अध्यक्षों ने मंडल स्तर पर टोली बनाई है और इसके बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की मजबूती व राजनीतिक दल की विशालता इसलिए सुनिश्चित होती है क्योंकि हमारा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपने कार्यक्रमों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हैं। हमें लाभार्थियों तक पहुंचना है व जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं को पहुंचना है, मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यकर्ताओं व जनता तक समरसता का संदेश पहुंचा रहे हैं। कुटुंब में परिवार नियोजन का कार्यक्रम व स्वदेशी कार्यक्रम भी संध के शताब्दी वर्ष में करना है।
मनीष सोनी की रिपोर्ट