भाजपा का टीकमगढ़ और खरगापुर विधानसभा सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न, भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत सहित मुख्य वक्ता हुए शामिल।

टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ और खरगापुर विधानसभा की सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर टीकमगढ़ विधानसभा की सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल किशोर भट्ट, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद बिहारी अग्रवाल सहित स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी ‌रीतेश भदौरा उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह राय व आभार भाजपा जिला मंत्री पूनम अग्रवाल ने किया। वहीं खरगापुर में स्थानीय गार्डन में खरगापुर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, खरगापुर अध्यक्ष दीप्ति कोरी,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बेबी राजा, विवेक चतुर्वेदी, कौशल किशोर भट्ट व भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा विधानसभा सक्रिय सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि- दीपोत्सव अर्पित कर हुई ,सभी अतिथियों का भाजपा पट्टिका से स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा भाजपा के सभी कार्यकर्ता देवतुल्य है जिनके सहयोग से पार्टी के कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहे हैं, कार्यक्रम में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चल रहे है, पार्टी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने -अपने घरों पर झंडा वंदन कर रहे हैं। मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी की चुनाव एवं संघात्मक विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक नया दर्शन देते हुए एकात्म मानववाद से प्रेरणा देते हुए देश हित की चिंता में जनसंघ प्रारंभ हुआ, गरीबों के उत्थान में राजनीतिक यात्रा चलती रही शुरुआत में जहां तीन सीटें मिली तो वहीं फिर 35 पर पहुंचे, जनता पार्टी आई और देश हित में प्रखर राष्ट्रवाद समेत पंच निष्ठाएं स्वीकार हुई, 1990 में तीन राज्यों में हमारी सरकार बनी, भाजपा दुनिया की दूसरी सदस्यता सदस्यों वाली पार्टी है और अपनी वैचारिकता को कार्यकर्ताओं में मजबूत करती है इसलिए कार्यकर्ता ही पार्टी के संबल है। भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन के विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता कौशल किशोर भट्ट ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नहीं है बल्कि हमारे कार्यकर्ता नेशन फर्स्ट राष्ट्र फर्स्ट की विचारधारा को लेकर चलते है,हम तो दीवार में चुने हुए उन सहाब जादों के बलिदान के अनुयायी है जिन्होंने देश हित में अपना बलिदान दिया। हमारी पार्टी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया आज जम्मू कश्मीर लाल चौक पर हम गर्व से तिरंगा फहराते हैं, हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ते है व आज गरीब व्यक्ति पक्की छत के नीचे सोता है, लाड़ली लक्ष्मी जैसी मातृ योजनाओं से बेटियों की प्रगति हुई है। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय योजनाओं पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की चिंता होती है हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी का सम्मान है, हमारी पार्टी शोषण- पीड़ितों व वंचितों की चिंता करती है, हमारी पार्टी का कोई व्यक्तिगत चेहरा नहीं होता , पार्टी का चेहरा कमल का फूल है। जो काम कांग्रेस 65 साल में नहीं कर पाई वह काम बीजेपी ने 11 साल में बेमिसाल के रूप में जनता के हितों को ध्यान दिया। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बेबी राजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चलाकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाए हैं और उन्हें वैश्विक मंच प्रदान कर आत्म निर्भर बनाया है। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री पूरन लोधी, जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, विकास यादव, लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, सुशीला राजपूत, पुष्पा यादव, विभा श्रीवास्तव, रिंकी भदौरा,विजय पटैरिया, प्रफुल्ल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, बृजेंद्र लोधी, हरीश अहिरवार,रामा रजक,सुनील रैकवार, प्रमोद खरे, अमित जैन, सुरेंद्र लोधी, पवन संज्ञा , नंदू चौरसिया, बाबूलाल,शिवचरण उटमालिया, डॉ सुमित उपाध्याय,सूरज कड़ा, पंकज प्रजापति,शुभम व्यास, स्वप्निल तिवारी आदि बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *