भगवती घुवारा को दी गई श्रद्धांजलि

टीकमगढ़। आज स्थानीय जैन विद्या धर्मशाला बानपुर दरवाजा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कपूरचंद्र धुवारा की धर्मपत्नी व वरिष्ठ समाजसेवी नेता पवन धुवारा, सुनील धुवारा की मां भगवती धुवारा को सकल जैन समाज व शहर के वरिष्ठ जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक व भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने भी एक दिन पहले घुवारा के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवती घुवारा ने उस तत्काल समय में धुवारा का सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से ही नहीं अपितु संघर्ष के समय में भी मुश्किल राजनीतिक हालातो में भी साथ निभाया तथा जनता के बीच पहुंची। उनके निधन से समाज में शोक की लहर रही।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *