बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं

इसी में आज दिनांक 25 10 25 को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ऊदल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर टीकमगढ़ द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पठा टीकमगढ़ में बालक बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जेंडर संवेदीकरण, शिक्षा, किशोरी के मानसिक स्वास्थ्य, करियर काउंसलिंग आदि विषयों पर चर्चा की गई |कार्यक्रम में सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शिखा शर्मा एवं फिरदौस अंजुम के द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई| तथा साथ ही बालक बालिकाओं को बताया गया कि आज के समय में बालिकाओं की शिक्षा और लैंगिक समानता क्यों महत्वपूर्ण है इसके साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित योजना पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बाल विवाह की दुष्परिणामों को बताते हुए देव उठनी ग्यारस पर होने वाले बाल विवाह के रोकथाम के लिए जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे विद्यालय के अध्यापिका तरन्नुम खान ,लlड़कुँवर कुशवाहा,वैशाली सिंघई तथा समस्त अधयापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *