टीकमगढ़। बुंदेलखंड की पावन धरा अब तक यूं तो सैकड़ों हीरा उगलती रही है। कलम, कला और कृपाण के साधकों की फेहरिस्त भरी पड़ी है। इस अबसर पर डॉ विनोद राय ने बताया की अब एक और युवा महिला खिलाड़ी आकाश में उड़ाने भरने के लिए अपने पंख पसार रही है। यह महिला खिलाड़ी है टीकमगढ़ शहर की अश्वनी जक्कल…। उन्होंने मध्य प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी है। अश्वनी ने हाकी से बाहर आकर क्रिकेट मैदान पर हाथ आजमाए और उन्हें कामयाबी मिलते देर नहीं लगी। जिला क्रिकेट संघ सचिव ने बताया की अश्वनी जक्कल अपने एक डेढ़ साल के अभ्यास और खुद की मेहनत के बूते पर मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिले का नाम रोशन कर दिया। आगामी साल उनके स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए खड़ा है। राय क्रिकेट अकेडमी अश्वनी जक्कल कोच ने हीरा को तरासा कड़ी मेहनत की जब जाकर 2 साल से कम समय मै आज युवा प्रतिभा अश्वनी जक्कल की कामयाबी और शीघ्र ही भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए शुभकामनाओं दी साथ मै टीकमगढ़ जिले मै कामयावी का तांता लगने लगा है। अश्वनी जक्कल का कहना है की आज मै जो हूँ अपने कोच विनय प्रताप सिंह की मेहनत से आज मुकाम छुआ है आगे भी ऐसे आशीर्वाद बनाये रखे जिससे इंडिया टीम का हिस्सा बन सकूँ और भी कहना है कि हजारों भाई-बहिनों की दुआओं एवं आशीर्वाद को यूं ही नहीं जाने दिया जाएगा। वह अपनी मेहनत और लगने से जल्दी ही भारतीय टीम में स्थान बनाएंगी। अश्वनी जक्कल ने छोटी सी मुलाकात के दौरान बताया कि वह स्थानीय कुमैदान मुहल्ला टीकमगढ़ निवासी हैं। अपने प्रशिक्षक रोहित वैध विनय प्रताप सिंह एवं सजल सक्सेना के मार्गदर्शन में जो कुछ सीखा है, वह बमुश्किल एक डेढ़ वर्ष में ही सीखा है। इसके पहले वह हाकी प्लेयर रही हैं। हाकी को छोडक़र क्रिकेट के मैदान में अपना भाग्य आजमाने का फैसला बेहतर साबित हुआ। अपने पिता संजीव जक्कल एवं कोच विनय प्रताप सिंह के सहयोग और प्रोत्साहन से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। समाज सेवी प्रवेन्द्र गुप्ता ने सुश्री अश्वनी जक्कल के हौसले और उत्साह को देखकर तो यहीं कहा जा सकता है कि लोगों की दुआएं और भाग्य उनके साथ है, वह जल्दी ही कामयाबी के शिखर तक पहुंचेगी। बताया गया है कि नगर के कुमैदान मोहल्ला निवासी संजय जक्कल की पुत्री अश्वनी जक्कल का मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन होना पूरे नगर के लिए गौरव का क्षण है। इस खुशी के अवसर पर राय क्रिकेट एकेडमी द्वारा नजरबाग मैदान से एक भव्य जुलूस निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह जुलूस वापिस नजरबाग मैदान पर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने बुंदेली बेटी अश्वनी का आत्मीय स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक मौजूद रहे। क्रिकेट खिलाड़ी अश्वनी जक्कल का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने बेटी अश्वनी जक्कल को उनकी भावी यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं, जो यह दर्शाता है कि उनकी उपलब्धि पूरे समुदाय के लिए प्रेरणास्पद है। सुश्री जक्कल को बधाईयां देने वालों में जिला क्रिकेट संघ टीकमगढ़ अध्यक्ष अजय यादव जी उपाध्यक्ष सुनील हौंडा मधुकर उपाध्य, हरिसिंह, सुरेन्द्र सिंह परमार स्वतंत्र अग्रवाल, विपुल तेवरैया,शिवानी सिंह गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l
बुंदेली बेटी अश्वनी ने किया मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड का नाम रोशन
