प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सुना गया 113 वां संस्करण,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सुना गया 113 वां संस्करण, नगर मंडल में विवेक चतुर्वेदी ,तो वहीं युवा मोर्चा से इंजी अभय यादव रहे मुख्य रूप से उपस्थित।


टीकमगढ़। आज जिले में अलग-अलग बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि जिले के 808 बूथों पर बूथ समिति द्वारा मन की बात कार्यक्रम सुना गया। शहर के नगर मंडल में बूथ 43 व 49 पर वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी, प्रतेंद्र सिंधई, रोहित वैसाखिया, देवेंद्र नापित, आकाश विश्वकर्मा तथा बूथ 93 पर भाजपा युवा मोर्चा के इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,स्वप्निल तिवारी, धमेंद्र परमार,दीपक,देव,शारांश,हैपी , मनोहर, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बूथ 81 पर जिला उपाध्यक्ष रीतेश भदौरा, नरेश तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया,विनय सेन रहे । वहीं अन्य बूथों पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, अनुराग वर्मा, आशुतोष भट्ट, अश्वनी चढ़ार, पूरनचंद्र, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान सहित अन्य पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी , बूथ समिति उपस्थित रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड के युवा छात्रों से संवाद किया और उनका अनुभव जाना, उन्होंने बताया कि असम की चढ़ाई देव मैदेंव नामक जगह वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में 43 वीं देश की साइट बनने वाली है और वह नॉर्थ ईस्ट की पहली है, इसका अर्थ है पहाड़ी पर चमकता शहर,जो अहोम राजवंश के इतिहास से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया युवा राजनीति में आने के लिए तैयार है, उन्हें सही मार्गदर्शन की तलाश है।हर धर तिरंगा अभियान आसमान की ऊंचाई छू रहा है, जिसमें सभी को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य हुआ है जिसमें सभी देश वासियों ने भाग लिया।डल झील में भी तिरंगा रैली निकली है। देश आज वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *