प्रथम शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी पर हुई काव्य गोष्ठी

टीकमगढ़/ वीरांगना अवंती बाई लोधी पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन सिटी स्टार पब्लिक स्कूल टीकमगढ़ में किया गया जिसकी अध्यक्षता मप्र लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने की व मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा खरे एवं विशिष्ट अतिथि बुंदेली कवि प्रभुदयाल श्रीवास्तव ‘पीयूष’, राघवेन्द्र सिंह राजपूत ” वरिष्ठ समाज सेवी ” व रामबगस राजपूत ‘शिक्षक’ मंच पर उपस्थित रहे, काव्य गोष्ठी का आयोजन हरबल सिंह लोधी, गोकुल प्रसाद राजपूत व मंच संचालन ( संयोजन ) प्रमोद गुप्ता ‘मृदुल’ द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना वीरेन्द्र चंसौरिया जी ने की इसके बाद सभी कवियों द्वारा महारानी वीरांगना अवंती बाई लोधी जी पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी में एक से बढ़़कर एक कविता पाठ किया गया l
इस शानदार काव्य गोष्टी में शहर टीकमगढ़ के जाने माने कवि, रामगोपाल रैकवार, पूरन चन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी,कमलेश सेन,मीनू गुप्ता, सत्य नारायण तिवारी, अनवर साहिल, रविन्द्र यादव, विजय मेहरा, गुलाब यादव भाऊ, स्वप्निल तिवारी,शकील खान, दयाली विश्वकर्मा, शडी. पी. शुक्ला, व राजपूत समाज के वरिष्ठ जन सदन में उपस्थित रहे अंत में सभी सामाजिक बन्धुओं व सभी काव्य मनीषियों का मुख्य आयोजक हरबल सिंह लोधी द्वारा आभार प्रकट किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *