पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – हरिशंकर खटीक।

टीकमगढ़।आज जतारा नगर के भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर जिले के सभी 808 बूथों पर व जतारा नगर भाजपा कार्यालय में बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने झंडा बंधन कार्यक्रम के साथ-साथ सभी को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा से अवगत कराया तथा कार्यालय में मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जतारा नगर अध्यक्ष रोहित चौरसिया, वरिष्ठ नेता रमेश पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशन पटेरिया,पवन जैन, मुकेश तिवारी, गणेश आदिवासी, फिरोज खान, अशोक जैन,किरण त्रिपाठी, वंदना,नीलू जैन,शिवा साहू, संतोष,कल्लू प्रजापति ,सेन सहित भाजपा पदाधिकारी, बूथ भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं, तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई, उस समय हमारे केवल दो सांसद हुआ करते थे , आज अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने- कोने में भाजपा का परचम लहराने का कार्य किया है। अटल बिहारी वाजपेई का सपना था देश के गरीबों का उत्थान तथा गांवों को सड़क- कनेक्टिविटी से जोड़ना। जनजाति परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने सम्मान देते हुए पहले राज्यपाल और अब राष्ट्रपति जैसे सम्मानित सुशोभित पद पर असीन करवाया। हिंदुस्तान की धरती पर हमें देवतुल्य के जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले हैं। हमने जतारा से रामनगर तक की 130 हेक्टेयर भूमि अलाउट कराई है जिसमें बड़ी इंडस्ट्री इसी कार्यकाल में देखने को मिलेगी, जिससे हमारे विधानसभा व क्षेत्र की युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज इस गौरवपूर्ण दिवस पर उन यशस्वी विभूतियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन, जिन्होंने तप, त्याग और समर्पण से इस वटवृक्ष रुपी संगठन को सिंचित किया है।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *