पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा आगामी होलिका महोत्सव 2025 के उत्सव पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा युवाओं एवं आमजन से होली का उत्सव या कार्यक्रम शांति पूर्वक मनाने की अपील की जा रही है एवं जिले में होलिका महोत्सव शांति पूर्वक एवं सुखमय वातावरण में किए जाने हेतु एडवाइजरी जारी की जा रही है । आमजन से अपेक्षा है कि वे सभी इसका पालन करेंगे ।

💥टीकमगढ़ पुलिस द्वारा होलिका महोत्सव 2025 के उत्सव/समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे ।

🔻 आगामी होली के अवसर पर किसी को रंग लगाने की जबरदस्ती न करें जिससे झगड़ा/लड़ाई हो ।

🔻 वर्तमान में मुस्लिम धर्म का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है जिसमें होली के अवसर पर किसी धर्म विशेष के व्यक्तियों को जबरदस्ती रंग न लगाएं ।

🔻 सोशल मीडिया पर कोई आपतिजनक पोस्ट न करें जिससे किसी जाति/धर्म की भावनाएं आहत हों,साइबर सेल द्वारा निरन्तर सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही ।

🔻शराब पीकर एवं तेज गति से वाहन न चलाएँ,युवाओं पर पुलिस मोबाइल वाहनों,सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से विशेष नज़र रखेगी ।

🔻जिले के सभी थाना/चौकी में पुलिस द्वारा सड़कों पर चिन्हित पॉइंट पर पुलिस बल तैनात कर अवैधानिक गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

🔻 पुलिस द्वारा हुड़दंगियों पर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी नज़र रखी जाएगी ।

🔻होली के अवसर पर होटलों,ढाबों ,पिकनिक स्पॉट पर पुलिस द्वारा औचक चैकिंग की जाएगी व अवैधानिक गतिविधि मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

🔻तेज ध्वनि के हॉर्न या अन्य ध्वनि प्रदूषण यंत्रों का उपयोग न करें ।

🔻चेकिंग प्वाइंटों पर वाहन चालकों की नशा संबंधी जांच ब्रेथ एनालाइजर से की जाएगी ,नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

🔻पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा रात्रि में अनावश्यक घूमने बाले व्यक्तियों से सख्ती से पूंछताँछ की जाएगी ।

🔻 होली के अवसर पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल ,बज्र मोबाइल एवं थाना मोबाइल पार्टियों द्वारा निगरानी की जाएगी ।

🔻 शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ।

🔻अवैधानिक गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर ☎️ 7049128854 पर दी जा सकती है ।

🚨 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा होलिका महोत्सव 2025 सुखद मनाने एवं असुविधा से बचने हेतु जनहित में जारी

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *