पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में “मुश्क़ान अभियान” में बुडेरा पुलिस द्वारा गत दिवस 01 गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह,एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में ऑपरेशन मुश्कान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी की सक्रिय कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया जा रहा है।

🔺थाना प्रभारी बुडेरा उप निरीक्षक अंकित दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की अपराध क्रमांक 219/2023 में पिछले 02 साल से गुम नाबालिग बालिका को साइबर सेल की सहायता से बेगूसराय (बिहार) से सकुशल दस्तयाब किया गया एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही पर नाबालिग के परिजनों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।

उपरोक्त दस्तयाबी में थाना प्रभारी बुडेरा उप निरीक्षक अंकितदुबे,उप निरीक्षक मयंक नगाइच (साइबर सेल),सहायक उपनिरीक्षक रतिराम कोदर ,प्रधान आरक्षक विजय वर्मा, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक संजय बुंदेला, आरक्षक ऋषि प्रताप सिंह, आरक्षक चंद्रभान राजपूत,महिला आरक्षक सुनीता ,महिला आरक्षक मोहिनी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

🚨 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऑपरेशन मुश्कान में लगातार गुम बालिकाओं की दस्तयाबी की कार्यवाही जारी रहेगी

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *