पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपहरण प्रकरणों में अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करें।

🔸इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा *अभिषेक गौतम * के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 236/2024, धारा 363 भदवि के अंतर्गत दर्ज अपहरण प्रकरण में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

👉 थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से अपहृता की तलाश हेतु उत्तर प्रदेश के संभावित स्थानों पर त्वरित एवं सतत प्रयास किए। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनाक 21/07/2025 को अपहृता नाबालिग बालिका कु. रीना (परिवर्तित नाम), उम्र 17 वर्ष को ललितपुर, उत्तर प्रदेश से दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🔺इस सफल एवं संवेदनशील कार्यवाही में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक मनोज सोनी सहित थाना पलेरा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

♦️टीकमगढ़ पुलिस की इस त्वरित व कर्तव्यनिष्ठ कार्यवाही ने न केवल परिजनों को राहत पहुंचाई, बल्कि आमजन के मध्य पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ किया है।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *