पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी देशी मदिरा जब्त

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में नशामुक्ति अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा थाना बुडेरा अंतर्गत ग्राम नयागांव में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी महेश लोधी पिता सीताराम लोधी, निवासी नयागांव के डांग हार वाले खेत पर रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान मौके से

  • 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब
  • कुल 450 क्वार्टर
  • कुल मात्रा 81 लीटर
  • अनुमानित कीमत ₹31,500/-

बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद अवैध शराब को समक्ष गवाहान के विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0015/2026 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में
थाना प्रभारी उनि. मनोज यादव,
सउनि. चुन्नूलाल समुद्रे,
प्र.आर. 313 अमरनाथ,
प्र.आर. 349 विजय वर्मा,
आर. 625 जितेन्द्र सिंह चन्देल,
आर. 459 ऋषि प्रताप,
आर. 467 चन्द्रभान राजपूत एवं
आर. 90 संजय बुन्देला
का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *