पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में थाना बल्देवगढ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपियो को कायमी उपरांत 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार*
थाना बल्देवगढ मे दिनांक 17.10.2025 को फरियादिया द्वारा थाना पर अपने साथ दो लोगो द्वारा दुष्कर्म करने संबंधी आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर थाना बलदेवगढ़ में अपराध क्र० 372/2025 धारा 64.69.351(3) BNS का कायम कर बरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
उक्त अपराध को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र ग्रिफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बल्देवगढ प्रीति भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अपराध के आरोपियान गौरव यादव पिता संतोष यादव उम्र 25 साल नि० सुजानपुरा थाना बल्देवगढ एवं गुलराज पिता मनमोहन यादव उम्र 28 साल नि० करमौरा थाना जतारा टीकमगढ को अपराध कायमी के 24 घण्टे के अंदर दिनांक 17.10.2025 को गिरफ्तार किया गया उक्त दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय टीकमगढ जे०आर० पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरी० प्रीति भार्गव, उनि० एन०एल० ठाकुर, प्र0आर0 113 भगतराम यादव, म0आर0 226 आकांक्षा की विशेष भूमिका रही है ।
