पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गंभीर अपराध पर सख्त कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गंभीर अपराध पर सख्त कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे*

⏺️ थाना बम्होरीकला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दुष्कर्म एवं मानव दुर्व्यापार के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे प्रकरणों में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना बम्होरीकला पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के एक प्रकरण में प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई की गई है।

थाना बम्होरीकला के अपराध क्रमांक 230/25, धारा 137(2) बीएनएस अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरण में अपहर्ता की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय स्तर पर सघन प्रयास किए गए। अपहर्ता को राजगढ़ (म.प्र.), नोएडा (उ.प्र.) होते हुए धनकोर, जिला गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.) से दिनांक 12.01.2026 को दस्तयाब किया गया।

अपहर्ता के कथनों के आधार पर प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपराध में धारा 87, 127(4), 64(1), 64(2)(एम), 144(1), 49 बीएनएस एवं धारा 5/6, 16/17 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।

प्रकरण में संलिप्त आरोपियों—

  • धीरे उर्फ धीरेंद्र, पिता रमेश नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी अलाउदा जागीर, बिलासपुर, गौतमबुद्ध नगर, थाना ककोड़, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) को दिनांक 12.01.2026 को,
  • संदीप, पिता शिवदयाल रैकवार, उम्र 23 वर्ष तथा
  • अंकित, पिता शिवचरन प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम नुना, थाना चंदेरा को दिनांक 13.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय जतारा में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्होरीकला उप निरीक्षक श्रीमती नीतू खटीक, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अब्बास अली, धर्मेन्द्र नायक, आरक्षक जयकान्त प्रजापति, सीताराम, हरगोविन्द, हेमन्त, मनोज सविता, महिला आरक्षक आरती, अंजली एवं महलका की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

टीकमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *