पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दीपावली पर्व पर जिले में अवैध पटाखा भंडारण एवं विक्रय पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि जिले की सीमा में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बुडेरा उ.नि. मनोज यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बुडेरा में अवैध रूप से पटाखों का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा दबिश दी गई, जिसमें चार अलग-अलग व्यक्तियों के पास से कुल ₹8,350/- मूल्य के अवैध पटाखे जप्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान –

➡️आरोपी रवि पिता धनीराम नायक, निवासी बुडेरा से ₹2,760/- मूल्य के अवैध पटाखे,
➡️आरोपी हरचरन पिता फन्दू प्रजापति, निवासी बुडेरा से ₹1,515/- मूल्य के अवैध पटाखे,
➡️ आरोपी अभिनय नायक पिता शोभाराम नायक, निवासी हटा थाना बल्देवगढ़ से ₹2,350/- मूल्य के अवैध पटाखे, तथा
➡️आरोपी जगदीश प्रसाद वैश्य पिता गौरीशंकर वैश्य, निवासी हटा थाना बल्देवगढ़ से ₹1,725/- मूल्य के अवैध पटाखे जप्त किए गए।

उक्त चारों मामलों में क्रमशः अपराध क्रमांक 181/2025, 182/2025, 183/2025 एवं 184/2025, धारा 9B विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक विवेचना प्रारंभ की गई है ।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उ.नि. मनोज यादव, सउनि. चुन्नूलाल समुद्रे, प्र.आर. 313 अमरनाथ, प्र.आर. 65 मुन्नालाल प्रजापति, प्र.आर. 134 हरप्रसाद राजपूत, प्र.आर. 349 विजय वर्मा, आर. 625 जितेन्द्र सिंह चन्देल, आर. 459 ऋषि प्रताप, आर. 467 चन्द्रभान राजपूत, आर. 13 चन्द्रभान अहिरवार, आर. 585 अजय धुर्वे, आर. 327 राहुल समाधिया एवं म.आर. 246 मोहनी खंगार की भूमिका उल्लेखनीय और सराहनीय रही।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने कार्रवाई में सम्मिलित समस्त पुलिस स्टाफ को उनकी कुशल कार्यशैली, तत्परता एवं जिम्मेदारीपूर्ण रवैये के लिए प्रशंसा व्यक्त की है तथा आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध पटाखों के विक्रय या भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहारों की खुशियां सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *